फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two Arms Licenses Cancelled on Police Recommendation

Gurugram News: पुलिस की सिफारिश पर दो हथियार लाइसेंस निरस्त

Sat, 23 May 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two Arms Licenses Cancelled on Police Recommendation
नूंह। जिला प्रशासन और नूंह पुलिस की सिफारिश पर जिला उपायुक्त द्वारा दो हथियार लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके बंदूक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई हथियारों के गलत इस्तेमाल, लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। पहले मामले में पुन्हाना निवासी रशीद अहमद के हथियार लाइसेंस के नवीनीकरण को खारिज करते हुए उसे निरस्त किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार रशीद अहमद के खिलाफ वर्ष 2021 में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जिसमें हत्या के प्रयास सरकारी कर्मचारियों पर हमला और कानून व्यवस्था से जुड़े आरोप शामिल हैं। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में नगीना क्षेत्र के गांव मरोड़ा निवासी विष्णु हरी का हथियार लाइसेंस निलंबित किया गया। जांच में सामने आया कि उनके नाम पर जारी लाइसेंसी रिवॉल्वर चरखी दादरी में एक अन्य व्यक्ति के कब्जे से बरामद हुई थी, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर भी लगातार निगरानी रख रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed