फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two and a half lakhs cheated in the name of booking a hotel room

Gurugram News: होटल का कमरा बुक कराने के नाम पर ढाई लाख ठगे

Sun, 13 Oct 2024 02:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakhs cheated in the name of booking a hotel room
गूगल पर मिले नंबर पर बात करने से ढाई लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन


गूगल पर मिले नंबर पर 20 कमरे बुक करने के लिए कहा था


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पर्यटन विभाग के अधिकारी को कोलकाता में होटल का कमरा बुक कराने के लिए गूगल पर नंबर सर्च करना महंगा पड़ गया। गूगल पर मिले नंबर पर उसने 20 कमरे बुक करने के लिए कहा। इस पर होटल के कथित कर्मचारी ने उसे कहा कि सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन देनी होगी। ठग ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में ढाई लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है।

साइबर ईस्ट थाना के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपी पीड़ित से क्रेडिट कार्ड की डिटेल ले ली। 69 हजार रुपये भेजने के लिए कह दिया, लेकिन जब उसने ऑनलाइन 69 हजार रुपये भेज दिए तो उसके बाद पीड़ित के खाते से रुपये कटने के दो बार मैसेज आए। जिसमें उसके खाते से 60871 व 116852 रुपये निकल गए। इसके बाद कार्ड की लिमिट खत्म होने का मैसेज मिला तो उसने खाते का बैलेंस चेक किया। पीड़ित ने साइबर ईस्ट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ 246723 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओम विजय चौधरी ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-57 की सोसाइटी में रहता है और टूरिज्म डिपार्टमेंट से रिटायर्ड है। एक अगस्त को वह अपने घर पर था। वह लैमन ट्री होटल का कमरा कोलकाता में बुक करने के लिए गूगल पर नंबर देख रहा था। उसे गूगल पर एक मोबाइल नंबर मिला। जिस पर उसने ग्रुप के लिए कमरे बुक करने के लिए बातचीत की। उस नंबर पर प्रवीन नामक व्यक्ति से बात हुई। लैमन ट्री होटल कोलकाता में चार हजार रुपये प्रति कमरा व प्रतिदिन के हिसाब से 20 कमरे बुक की बातचीत तय हुई। कुछ देर बाद फिर प्रवीन ने उससे बात की। पीड़ित से प्रवीन नामक व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की डिटेल ले ली, लेकिन बाद में कहा कि क्रेडिट कार्ड वैलिड नहीं है। उसने कहा कि खाते में ऑनलाइन सिक्योरिटी मनी 69 हजार रुपये भेज दो। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने 69 हजार रुपये भेज दिए तो करीब 15 मिनट बाद मैसेज के माध्यम से पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 60871 व 116582 रुपये निकल गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया, लेकिन उसके साथ करीब 2.46 लाख रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed