{"_id":"6069db178ebc3ecbaa3c4cf7","slug":"two-accused-of-murder-robbery-arrested-gurgaon-news-noi5752258140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या, लूटपाट, चोरी व अवैध हथियार रखने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या, लूटपाट, चोरी व अवैध हथियार रखने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। हत्या, लूटपाट, चोरी व अवैध हथियार रखने की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को अपराध शाखा मानेसर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक अपराधी हत्या के मामले में 10 वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर था।
पुलिस ने बताया कि अजय मिश्रा उर्फ अज्जु निवासी नजफगढ़, दिल्ली व मोहित झा निवासी उत्तम-नगर, नई दिल्ली लूटपाट की घटनाओं को गुरुग्राम शहर में अंजाम देते थे। अजय मिश्रा कुख्यात बदमाश है। उसे हत्या के मामले में 10 वर्ष की सजा सुनाई जा चुकी है। जमानत पर बाहर आने के बाद वह मोहित झा के साथ मिलकर पिछले कई दिनों से शहर में लूटपाट कर रहा था। सूचना के आधार पर अपराध शाखा मानेसर पुलिस ने रविवार को अजय को मानेसर व मोहित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक स्कूटी, दो चाकू, एक मोबाइल व एक हजार रुपये बरामद किए गए हैं। मोहित के पास से पुलिस को एक देशी तमंचा भी मिला है। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं में संलिप्त होने की पूछताछ कर रही है। कई घटनाओं को अंजाम देने की बात को दोनों बदमाश कबूल कर चुके हैं।
14 मार्च को सेक्टर-108 में युवक से की थी लूटपाट
विगत 14 मार्च को सेक्टर-108 स्थित श्मशान घाट के पास चाकू की नोंक पर दो बदमाशों ने एक युवक से बाइक और मोबाइल छीना था। पीड़ित युवक बिहार के छपरा निवासी राजनारायण ने थाना राजेंद्र पार्क में इस मामले में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि लूटपाट करने वाले दोनों बदमाश अजय व मोहित ही थे। वारदातों को अंजाम देने में प्रयोग की गई स्कूटी बदमाशों द्वारा थाना बिन्दापुर, दिल्ली के एरिया से चोरी की गई है। अजय दिल्ली के नजफगढ़ थाने का वांछित भी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी, लूटपाट, हत्या आदि की घटनाओं को वह नशे की लत व अपने शौक के लिए करता है।