फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused of chain snatching arrested

Gurugram News: चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 22 Sep 2023 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused of chain snatching arrested
तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए डीएलएफ फेज 4 की टीम ने सेक्टर 40 व आसपास के थाना क्षेत्र में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को अवैध हथियार व चोरी की बाइक के साथ दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी कपला गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने जिन वारदातों का खुलासा किया है, उसमें ईस्ट जोन के थानों में छह माह के भीतर 12 वारदात शामिल है। पुलिस टीम आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर मामले की जांच कर रही है।

सीआईए प्रभारी डीएलएफ फेस 4 इंस्पेक्टर संदीप की टीम को सूचना मिली थी कि स्नेचिंग गिरोह के सदस्य शीतला माता मंदिर के पास छिपे हैं। पुलिस टीम ने छापा मारकर राहुल उर्फ सिद्धार्थ उर्फ कपाला और दीपू कुमार को दबोचा। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ। सेक्टर 50 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों कपाला गिरोह के सदस्य हैं और इनके गिरोह में कुल 4 सदस्य हैं। यह नशा करने व आदतन अपराधी हैं। नशे की पूर्ति के लिए ये चोरी व छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed