{"_id":"688badb86a43e8248d0c2a97","slug":"two-accused-in-the-case-of-hanging-a-youth-upside-down-and-beating-him-are-out-of-reach-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63645-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक को उल्टा लटकाकर पिटने के मामले में दो आरोपी पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक को उल्टा लटकाकर पिटने के मामले में दो आरोपी पकड़ से बाहर
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37सी स्थित एक निर्माणाधीन सोसाइटी की इमारत में युवक को उल्टा लटकाकर पाइपों से पिटाई करने के मामले में दो आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
निर्माणाधीन साइट से बिजली के तार चोरी करने पर युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मुख्य आरोपी गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के ग्रेटर नोएडा निवासी योगेंद्र भाटी के अलावा भिंड (मध्य प्रदेश) के ज्ञानपुरा गांव निवासी पुष्पेंद्र, भिवानी के खरक कलां गांव निवासी अजीत सिंह, रेवाड़ी के खड़ोड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार और अमृतसर (पंजाब) के खासा गांव निवासी अमित कुमार शामिल हैं। मुख्य आरोपी याेगेंद्र भाटी ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर युवक को उल्टा लटकाकर पाइपों से पिटाई की थी। सेक्टर-10 थाने के निरीक्षक संदीप ने बताया कि युवक की पिटाई मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।