{"_id":"6670ac17014d5a7f90042059","slug":"two-accused-imprisoned-in-case-of-printing-fake-notes-worth-rs-120-crore-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-32989-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 1.20 करोड़ के नकली नोट छापने के मामले में दो आरोपियों को कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 1.20 करोड़ के नकली नोट छापने के मामले में दो आरोपियों को कारावास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पांच साल पहले एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की रेड में 1 करोड़ 20 लाख के नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपी कासिम व नजमुद्दीन को एनआईए स्पेशल अदालत ने दोषी करार दिया है। कासिम को 5 साल 15 दिन और नजमुद्दीन उर्फ नजमू को 4 साल 10 दिन कारावास की सजा के साथ बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। रेड में बरामद सभी नकली नोट दो-दो हजार रुपये के थे। जांच में दोनों की पहचान मेवात के निवासी के तौर पर हुई थी।
29 मई 2019 की रात को एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोहना रोड सेक्टर- 48 में पेट्रोल पंप के पास से आरोपी कासिम व नजमुद्दीन को 1 करोड़ 20 लाख के नकली नोटों के साथ पकड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दोनों आरोपी घर पर ही लैपटॉप, स्कैनर व प्रिंटर के जरिए नोटों की छपाई करते थे। आरोपी कासिम के घर पर नोटों की छपाई का काम होता था। सभी नोट स्कैन करने के बाद प्रिंटर से कलर फोटोकॉपी करते थे,बाद में कैंची से काटकर नोटों को फाइनल लुक दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले इस्तेमाल प्रिंटर भी बरामद कर लिया था।