{"_id":"688bad61112600beeb071041","slug":"two-accused-arrested-in-robbery-case-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63620-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लूटपाट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लूटपाट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों ने कैब बुक करके वारदात को दिया अंजाम, हादसे में चालक की अंगुलियां भी कट गईं थीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाने की पुलिस ने कैब चालक पर चाकू से वार कर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को बीते बुधवार को सेक्टर-86 से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कैब बुक करके चालक से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। वहीं, तीसरे आरोपी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों की पहचान लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) के सुतेहरा गांव निवासी समरूदीन और कामरान के रूप में हुई।
दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे 29 जुलाई को दिल्ली के आनंद विहार से कैब बुक करके गुरुग्राम लाए थे और सेक्टर-85 में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थे। आरोपी कामरान कैब में आगे सीट पर बैठा था और गुरुग्राम में सती चौक के पास कैब चालक का मोबाइल निकालकर भाग गया। आरोपी समरूदीन ने कैब चालक को चाकू मारा था। वहीं, मामले में एक अन्य आरोपी ने कैब चालक को चाकू मारा, जिससे हाथ की अंगुलिया कट गईं। तीनों आरोपी कैब चालक का मोबाइल, नकदी और गाड़ी को लूटकर भागने का प्रयास कर रहे थे। कैब चालक ने लोहे की रॉड से अपना बचाव किया और शोर मचाया तो आरोपी उसका मोबाइल लेकर घटनास्थल से भाग गए।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि कैब चालक की शिकायत पर खेड़कीदौला थाने में संबंधित धाराओं के मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।