{"_id":"679bcf9300cd8203890dd263","slug":"two-accused-arrested-in-palghar-atm-robbery-case-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100838-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पालघर एटीएम से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पालघर एटीएम से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तावडू सीआईए और महाराष्ट्र पुलिस ने की संयुक्त करवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एटीएम से 27 लाख रुपये की लूट करने के मामले में गांव शिकारपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई तावडू सीआईए टीम और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त दबिश के दौरान की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साजिद और मुजम्मिल के रूप में हुई है। महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई है।
तावडू सीआईए प्रभारी एसआई महेंद्र के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पालघर के बोईसर थाना क्षेत्र में एटीएम से 27 लाख रुपये लूटे थे। महाराष्ट्र पुलिस ने तकनीकी आधार पर मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपियों के सुराग तावडू के शिकारपुर गांव से मिले। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने नूंह पुलिस से संपर्क किया। बुधवार सुबह दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर शिकारपुर में दबिश देकर साजिद और मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साजिद के खिलाफ पहले भी विभिन्न राज्यों में एटीएम लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि वह इस तरह की वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता है। गौरतलब है कि दो दिन पहले महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहम्मदपुर अहिर गांव से एक अन्य आरोपी जाहिद को भी गिरफ्तार किया था। जाहिद पर भी विभिन्न राज्यों में एटीएम लूट के मामले दर्ज हैं।