Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two Accused Arrested for Strangling and Killing Young Man

Gurugram News: युवक का गला दबाकर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Apr 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two Accused Arrested for Strangling and Killing Young Man
महिला मित्र के साथ संबंधों का पता लगने पर की थी हत्या
विज्ञापन

हत्या के बाद शव को संदूक में छिपाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में बंजारा मार्केट के पास बनी झुग्गियों में युवक अमन की हत्या करने वाले दो आरोपी अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने अमन की 25 अप्रैल की सुबह करीब 6.30 बजे गला दबाकर हत्या की थी।
इसके बाद शव को लोहे के संदूक में छिपा दिया था। 26 अप्रैल की दोपहर संदूक से बदबू आने के बाद हत्या का खुलासा हो सका। सूचना मिलने पर सेक्टर-53 थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले में आगामी कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर (बिहार) के भ्रावस्थान गमनगरा गांव निवासी सोनू कुमार (20) और सहरसा (बिहार) के हसरातचक गांव निवासी मोहम्मद मिराज (20) के रूप में हुई है। दाेनों आरोपी बंजारा मार्केट के पास अमन (मृतक) व सुनीत के साथ ही झुग्गी में रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमन (मृतक) को आरोपी सोनू कुमार व सुनीता के आपसी संबंधों के बारे में पता चल गया था। जिस पर आरोपी सोनू कुमार ने अपने साथी मोहम्मद मिराज के साथ मिलकर 25 अप्रैल की सुबह करीब 6.30 बजे झुग्गी में गला घोंटकर अमन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को संदूक में रख दिया था। 26 अप्रैल की दोपहर को संदूक से बदबू आने के बाद सुनीता को अमन की हत्या के बारे में पता चला। उसने अमन के भाई उमाशंकर को कॉल करके बताया था। पुलिस ने मृतक के भाई उमाशंकर की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में हत्या संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

एक साल से साथ रह रहे थे अमन व सुनीता
पुलिस की जांच में सामने आया कि बिहार के सहरसा निवासी अमन (मृतक) करीब एक साल से सुनीता के साथ बंजारा मार्केट के पास बनी झुग्गी में सहमति संबंध में रह रहा था। हालांकि सुनीता उसके नाम का सिंदूर लगाती है व मंगलसूत्र पहनती है। कुछ समय पहले ही उसी झुग्गी में उनके साथ साेनू कुमार व मोहम्मद मिराज भी रहने लगे थे। इसी दौरान सुनीता व साेनू कुमार के बीच संबंध बन गए थे। कुछ दिन पहले अमन को सुनीता व साेनू कुमार के अवैध संबंधों का पता चला तो उनके बीच झगड़ा हुआ था। ऐसे में सोनू को डर था कि कहीं अमन उससे बदला न ले। इसी वजह से उसने अपने दोस्त मोहम्मद मिराज के साथ मिलकर 25 अप्रैल को सुबह करीब 6.30 बजे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पीने के बाद वारदात को दिया अंजाम
25 अप्रैल की सुबह उठने के बाद सुनीता ने चाय बनाई थी और चारों ने चाय पी। इसके बाद सुनीता घरों में काम करने के लिए झुग्गी से चली गई। साेनू कुमार व मोहम्मद मिराज ने अमन को दबोच लिया और हाथों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का अवसर नहीं मिलने पर शव को संदूक में ही रख दिया। हालांकि पुलिस हत्या मामले में सुनीता की संलिप्ता की जांच कर रही है।
सुनीता के पूछने पर गांजा लाने की कही बात
25 अप्रैल की सुबह अमन की हत्या के बाद साेनू कुमार व मोहम्मद मिराज ने शव को संदूक में बंद कर दिया था। जब सुनीता घरों में काम करके वापस आई तो उसने दोनों से अमन के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उसको गांजा लेने जाने के बारे बताया। हालांकि आरोपी शव को ठिकाने नहीं लगा सके। ऐसे में दूसरे दिन 26 अप्रैल को संदूक से बदबू आने के बाद अमन की हत्या के बारे में पता चला। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि चारों एक ही मोबाइल का प्रयोग करते थे। ऐसे में जब सुनीता ने दोनों आरोपियों से अमन के बारे में पूछा तो गांजा लाने की बात बताई। अमन के पास मोबाइल नहीं होने के कारण उससे संपर्क भी नहीं किया जा सकता था। ऐसे में सुनीता भी अपने काम में लग गई थी।

वर्जन
आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक पूछताछ में अवैध संबंधों में हत्या करने की बात सामने आई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। -अजय, पीएसआई व जांच अधिकारी, सेक्टर-53 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article