{"_id":"68ed48c4214b2002a30ac354","slug":"two-accused-arrested-for-selling-and-providing-mdma-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69668-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एमडीएमए बेचने और उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एमडीएमए बेचने और उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
13.58 ग्राम एमडीएमए बरामद, रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस ने एमडीएमए (3,4-मेथिलीनडाइऑक्सीमेथैम्फेटामाइन) बेचने और उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 13.58 ग्राम एमडीएमए भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने रविवार को मदनपुरी, न्यू कॉलोनी निवासी जुबैर इलाही को 13.58 ग्राम एमडीएमए सहित बख्तावर चौक के पास से पकड़ा। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने एमडीएमए को दिल्ली से किसी नाइजीरियाई से 14 हजार रुपये में खरीदा था और वह उसे मुनाफा कमाने के लिए छोटी-छोटी मात्रा में बेचने की फिराक में था। पुलिस जुबैर इलाही को रविवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी जुबैर को एमडीएमए उपलब्ध कराने वाले नाइजीरिया मूल के नागरिक को रविवार की रात दिल्ली के महरौली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान क्रिश उर्फ क्रिश्चिन जोले के रूप में हुई है। वह नाइजीरिया के पोर्थिसिकॉर्ट बोनेय गांव का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के महरौली में रह रहा था। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि नाइजीरियाई क्रिश उर्फ क्रिश्चिन जोले पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला पहले भी दिल्ली में दर्ज है। क्रिश उर्फ क्रिश्चिन जोले को भी सोमवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि मादक पदार्थों को बेचने व उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ करके मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके मादक पदार्थों की सप्लाई की चेन तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
गुरुग्राम में पहले भी हुई कार्रवाई
- 22 अगस्त को एक नाइजीरियाई युवक ब्राइट 14.19 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार
- 19 अगस्त को राजस्थान के भरतपुर निवासी युवक आरिफ 13 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार
- 25 जुलाई को अफ्रीका मूल का नागरिक फेडिगा 15.22 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार
- 01 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी प्रांजुल उर्फ अभय 56 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार
- 22 जून को नाइजीरिया मूल का नागरिक 11.98 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार
- 17 जून को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी सुंदर दास 13.20 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार
- 07 जून को नई दिल्ली के अनंत ग्रोवर 13.06 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार