फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for cheating of Rs 78 lakh through digital arrestTwo accused arrested for cheating of Rs 78 lakh through digital arrest

Gurugram News: डिजिटल अरेस्ट कर 78 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating of Rs 78 lakh through digital arrestTwo accused arrested for cheating of Rs 78 lakh through digital arrest
दोनों आरोपियों ने साइबर ठगों को मुहैया कराए थे बैंक खाते
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डिजिटल अरेस्ट कर 78 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बिहार के भागलपुर जिले के मोहम्मद सैफ अली और यूपी के मेरठ का सौरभ कुमार शामिल हैं। आरोपी सैफ अली को 4 जून को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराए थे। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी के 24 लाख रुपये आरोपी सैफ अली के बैंक खाते में आए थे। आरोपी सैफ अली ने यह बैंक खाता 70 हजार रुपये में आरोपी सौरभ को बेचा था। आरोपी सौरभ ने यह बैंक खाता एक अन्य व्यक्ति को 2.20 लाख रुपए में बेचा था। पुलिस जांच में ये भी पता चला कि आरोपी सैफ अली के इस बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर होने के संबंध में 52 शिकायतें पहले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस को ठगी की शिकायत 28 नवंबर 2025 को मिली थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि 21 से 28 नवंबर के दौरान ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर उसे केस का डर दिखा डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान जांच के नाम पर आरोपियों ने 78 लाख रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना साउथ में एफआईआर दर्ज की गई। टीम ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed