{"_id":"6678ad44b89469d56b01c644","slug":"true-peace-is-achieved-only-by-following-moral-values-bhupendra-yadav-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-33435-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैतिक मूल्यों के अनुपालन से ही सच्ची शांति मिलती है : भूपेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैतिक मूल्यों के अनुपालन से ही सच्ची शांति मिलती है : भूपेंद्र यादव
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने की वैश्विक प्रेम-शांति-सद्भावना अभियान की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। रविवार को ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में वैश्विक प्रेम-शांति-सद्भावना अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्था विश्व में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को फैलाने का सराहनीय कार्य कर रही है। ब्रह्माकुमारी बहनें विश्व के हर कोने में प्रेम-शांति-सद्भावना की प्रेरणा दे रहीं हैं। नैतिक मूल्यों के अनुपालन से ही सच्ची शांति मिलती है। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि प्रेम का अर्थ है देना जितना हम देने का लक्ष्य रखते हैं उतना संबंधों में मधुरता बनी रहती है एवं एक-दूसरे को स्वीकार करने व शुभ भावना रखने से ही सम्मान की भावना बनी रहती है। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा नैतिक मूल्यों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से प्रेम-शांति-सद्भावना को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर बीके विधात्री, बीके रचना एवं बीके भानु प्रीतपाल सिंह, राजयोगिनी बीके चंद्रिका दीदी, बीके सुनैना, बीके प्रेम एवं बीके पूनम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।