{"_id":"6a8ee4f7aaf8aa5b650ab1e0","slug":"trucks-parked-on-the-service-road-increase-inconvenience-and-pose-an-accident-risk-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98997-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सर्विस रोड पर खड़े ट्रकों से बढ़ी परेशानी, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सर्विस रोड पर खड़े ट्रकों से बढ़ी परेशानी, हादसे का खतरा
विज्ञापन
- जाम के साथ रात में अंधेरे की समस्या, लोगों ने ट्रकों को हटाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर घाटी के पास आईटीआई के नजदीक जयपुर से दिल्ली जाने वाली सर्विस रोड पर खड़े बड़े ट्रकों से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक खड़े रहते हैं। इससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है और यातायात प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रकों के कारण वाहनों को निकलने के लिए कम जगह मिलती है। कई बार सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सुबह और शाम के समय समस्या अधिक गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में सड़क किनारे भारी वाहनों का खड़ा रहना परेशानी बढ़ा रहा है।
स्थानीय निवासी सुधीर ने बताया कि वह रोज इस रास्ते से गुजरते हैं। ट्रकों के कारण जाम लगने से काफी समय बर्बाद होता है। वहीं, केशव ने बताया कि रात में सड़क पर अंधेरा रहता है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती हैं। अंधेरे में खड़े ट्रकों के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को देखने में भी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।