फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Truck driver injured in road accident dies, case registered

Gurugram News: सड़क दुर्घटना में घायल ट्रक चालक की मौत, मामला दर्ज

Tue, 26 Nov 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Truck driver injured in road accident dies, case registered
इफको चौक पर बीते 25 अगस्त को हुई थी दुर्घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाना सेक्टर-17/18 क्षेत्र के इफको चौक पर बीते 25 अगस्त 2024 की सुबह एक दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण कुछ समय बाद घायल की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने चार सितंबर 2024 को पुलिस को शिकायत दी थी। इस मामले में सोमवार को थाना सेक्टर 17/18 मामला दर्ज किया गया है।
मृतक ट्रक ड्राइवर की पत्नी संगीता ने थाना डीएलएफ सेक्टर-29 में दी शिकायत में बताया है कि वह संगम विहार, नई दिल्ली में रहती हैं। 25 अगस्त 2024 को पति जितेंद्र ट्रक चला रहे थे। जब वह गुरुग्राम के इफको चौक पहुंचे तो सुुबह लगभग 04.50 बजे ट्रक के आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसकी लापरवाही के कारण उनके पति का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। जबकि उक्त अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

उनके पति को दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद उनके पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, इस सड़क दुर्घटना के बारे में उक्त समय कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। वहीं, अब मृतक जितेंद्र की पत्नी संगीता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed