फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trouble taking online exams on the Opportunity app

अवसर एप पर ऑनलाइन परीक्षा देने में हुई परेशानी

Fri, 26 Mar 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Trouble taking online exams on the Opportunity app
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू हो गईं, जिसमें पहली व दूसरी कक्षा और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं स्कूलों में ही ऑफलाइन आयोजित की गईं। वहीं तीसरी व चौथी और छठी से आठवीं कक्षा तक अवसर एप पर ऑनलाइन परीक्षाएं हुईं लेकिन ऑनलाइन परीक्षा देने में छात्रों को दिक्कत आई।
विज्ञापन

इस कारण छात्र स्कूलों में ही अपने मोबाइल लेकर पहुंच गए। ऐसे में शिक्षकों ने अवसर एप पर लॉगिन करके ऑनलाइन परीक्षा देने में छात्रों की सहायता की। वहीं जिन छात्रों के पास मोबाइल नहीं थे, उन छात्रों की परीक्षा शिक्षकों ने अपने मोबाइल से दिलवाई। वहीं पहली व दूसरी कक्षा के जो बच्चे स्कूल नहीं आ सके, शिक्षकों ने उन बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल पर कॉल करके परीक्षा ली। वहीं 11वीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में परीक्षा देने पहुुंचे।
विज्ञापन

शिक्षकों ने अपने मोबाइल पर परीक्षा दिलवाई
तीसरी से आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं अवसर एप पर ऑनलाइन आयोजित हो रही हैं। इसमें छात्रों को अवसर एप पर लॉगिन करके ही परीक्षा देनी है लेकिन कई छात्रों के अभिभावकों के कामकाज पर जाने से उनके पास मोबाइल नहीं था, ऐसे में वह छात्र स्कूलों में ही परीक्षा देने पहुंचे। ऐसे में शिक्षकों ने अपने मोबाइल पर इन छात्रों की परीक्षा दिलवाई। वहीं कई छात्रों के अभिभावक कम पढ़े-लिखे होने के कारण अवसर एप पर लॉगिन नहीं कर सके। ऐसे में वे अपने बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे, जिसके बाद शिक्षकों ने छात्रों के मोबाइल पर अवसर एप पर लॉगिन करके परीक्षा में बैठाया। राजकीय प्राथमिक संघ गुरुग्राम के जिला प्रधान दुष्यंत ठाकरान ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा देने में छात्रों को परेशानी हुई। इससे अच्छा था कि सभी बच्चों की ऑफलाइन परीक्षा ही आयोजित की जाती, क्योंकि बच्चे तो अभी भी स्कूल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यस्त रहा सर्वर, शिक्षक-छात्र हुए परेशान
तीसरी से आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं अवसर एप पर होने के कारण शुक्रवार सुबह से ही प्रदेशभर के लाखों छात्र एप के माध्यम से परीक्षाएं दे रहे थे। ऐसे में अवसर एप पर लाखों छात्रों का लॉगिन एकसाथ होने के कारण सुबह 10 बजे के बाद एप खुल नहीं पा रहा था। अवसर एप का सर्वर व्यस्त होने के कारण खोलने पर एरर दिखा रहा था, जिस कारण छात्रों के साथ ही स्कूलों में शिक्षक भी काफी परेशान नजर आए। शिक्षकों को भी बार-बार एप को खोलकर देखना पड़ रहा था कि उनकी कक्षा के कितने छात्र परीक्षा दे रहे। हालांकि दोपहर बाद सर्वर सही ढंग से शुरू हो सका और छात्रों ने परीक्षा दी।
नए दाखिले वाले बच्चों को जोड़ना पड़ा
तीसरी से आठवीं कक्षा तक की ऑनलाइन परीक्षा के लिए तैयार अवसर एप पर नए छात्रों के नाम नहीं दिखाई दे रहे थे, जिस कारण काफी संख्या में नया दाखिला लेने वाले छात्र अवसर एप पर लॉगिन नहीं कर सके। ऐसे में उक्त छात्र अपने अभिभावकों के साथ स्कूलों में पहुंचे और शिक्षकों को अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद शिक्षकों ने अपने मोबाइल पर अवसर एप पर लॉगिन करके नए दाखिले वाले बच्चों का नाम, एसआरएन नंबर सहित अन्य जानकारी डाली। इसके बाद ही नए दाखिला वाले छात्र परीक्षा के लिए अवसर एप पर लॉगिन कर सके। वहीं विभाग ने अवसर एप में उन बच्चों के नाम भी डाले हैं, जिन बच्चों के नाम स्कूल से कट चुके हैं, लेकिन अवसर एप में इन बच्चों के नाम हटाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है।
कई स्कूलों में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं
जिले के कई स्कूलों में परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हो सका, क्योंकि नियमों के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी जरूरी है, लेकिन अधिकतर स्कूलों में छात्रों में सामाजिक दूरी को लेकर शिक्षकों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं कई स्कूलों में परीक्षा देने आए सभी बच्चों का तापमान जांचा गया।

जिन बच्चों को अवसर एप पर परीक्षा देने में दिक्कत आ रही है, वह बच्चे स्कूल में आकर शिक्षकों की मदद ले सकते हैं। इस बारे में सभी शिक्षकों को आदेश दिए गए हैं कि परीक्षा के लिए अपनी-अपनी कक्षा के सभी बच्चों की मदद करें।
- प्रेमलता यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed