{"_id":"6674ae22b9c0d7241e049314","slug":"trouble-came-with-the-stormelectricity-failure-in-many-areas-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-33214-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आंधी संग आई आफत ...कई इलाकों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आंधी संग आई आफत ...कई इलाकों की बिजली गुल
विज्ञापन
सबस्टेशनों में ओवरलोडेड पावर ट्रांसफार्मर बन रहे बिजली कटौती का सबब
वीआईपी इलाके भी महफूज नहीं, प्रतिदिन हो रही घंटों की अघोषित बिजली कटौती
सिविल लाइंस, राजेंद्रा पार्क, सेक्टर 104, 102, 109, सेक्टर 84 में बिजली कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बुधवार देर रात आई आंधी के कारण जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर की कई कालोनियों के लिए यह आंधी आफत बनकर आई। आंधी के कारण पटेल नगर फीडर में फॉल्ट आ गया। इससे पटेल नगर, कीर्ति नगर, सेक्टर-15 पार्ट-2 और सिविल लाइंस जैसे इलाकों में बिजली गुल हो गई। द्वारका एक्सप्रेसवे की भी कई सोसाइटियों में बिजली नहीं थी।
सिविल लाइंस के वीआईपी इलाके जहां मंडलायुक्त, उपायुक्त, पुलिस आयुक्त, निगमायुक्त, रेरा चेयरमैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत प्रशासन के आला अधिकारियों के आवास और कार्यालय हैं, वहां भी बिजली कटौती खूब हो रही है। सब स्टेशनों के ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर और बुधवार की रात आई आंधी की वजह से बृहस्पतिवार दोपहर तक बिजली संकट बना रहा। दूसरी ओर पिछले दो दिनों से बिजली निगम का स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर काम नहीं कर पा रहा है। ऐसे में मेगावाट में बिजली आपूर्ति की जानकारी मिल नहीं पा रही है। 17 जून को गुरुग्राम में 2174 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हुई। 19 जून को गुरुग्राम में पांच करोड़ चार लाख यूनिट बिजली की रिकॉर्ड आपूर्ति का दावा बिजली निगम का है।
सिविल लाइंस के कुछ हिस्से और पटेल नगर आवास बोर्ड कॉलोनी में बुधवार मध्य रात्रि को गई बिजली बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे बहाल हुई। इस बीच इस इलाके के निवासियों और कार्यालयों में लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों ने करीब 14 घंटे बगैर बिजली के गुजारे। लोगों का कहना है कि बिजली निगम के शिकायत वाले टोल फ्री नंबर पर शिकायत तो दर्ज हो जाती है मगर उसके थोड़ी देर बाद समस्या के समाधान का मैसेज आ जाता है, जबकि समाधान घंटों तक नहीं हो पाता।
विज्ञापन
इलाके के जेई का कहना था कि फीडर में गड़बड़ी के कारण बिजली बाधित हुई। राजेंद्रा पार्क के निवासियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर तक बिजली नहीं थी। सेक्टर 85 स्थित द लीफ सोसाइटी के प्रेम कुमार ने बताया कि 33 केवीए की लाइन के बावजूद बार-बार बिजली कटौती हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग से काफी दिक्कत आ रही है। सर्किट ब्रेकर जल जाता है। सिस्टम को डीजल जेनसेट पर ले जाना पड़ता है। इससे निवासी बहुत गुस्से में हैं।
रोजाना आठ से दस घंटे बिजली कटौती
सेक्टर 84 स्थित पीवोटल दीवान सोसाइटी के अभिनीत झा, राजवीर आदि ने बताया कि सोसाइटी में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं थी। सेक्टर 84 में अंतरिक्ष हाईट्स, गुड़गांव वन, कोरलवुड, स्पेज प्रीवी आदि छह-सात इस सोसाइटियां सेक्टर में हैं। इलाके के बिजली अधिकारी शिकायत करने पर कोई उत्तर नहीं देते। उपभोक्ताओं के प्रति उनका रवैया सहानुभूतिपूर्ण नहीं है। इलाके में रोजाना आठ से दस घंटे बिजली कटौती हो रही है। कादीपुर की एसडीओ सुमन ने बताया कि एक इलाके के ट्रांसफार्मर में दिक्कत होने के कारण पटेल नगर, हाउसिंग बोर्ड और सिविल लाइंस में बिजली नहीं थी। उसे ठीक कर लिया गया है।
-- --
गुरुग्राम के सभी सबस्टेशन ओवरलोडेड
पालम विहार के एसडीओ विक्रम परमार ने बताया कि इस गर्मी में डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाई गई है और लोड कम किया गया है मगर सबस्टेशनों के पावर ट्रांसफार्मर ओवर लोडेड होने के कारण सबस्टेशन से कट लगता है, ताकि बिजली सुचारु रूप से चलाई जा सके। उनके इलाके में सेक्टर दो, चार और दौलताबाद के सबस्टेशन हैं। ये तीनों सबस्टेशन ओवरलोडेड हैं। इन्हें सभी जगह बिजली देने के लिए रोटेशन से कुछ जगहों पर बिजली काटनी होती है। गुरुग्राम के सभी सबस्टेशन प्राय: ओवरलोडेड हैं। बिजली की समस्या इस कारण ही हो रही है। आंधी के समय आधे घंटे के लिए एहतियातन बिजली काटी गई। बाद में एक-एक कर के सोसाइटियों में बिजली बहाल कर दी गई।
गुरुग्राम में बिजली की आपूर्ति (लाख यूनिट में )
2024 2023
12 जून 459.14 375.94
13 जून 456.66 405.32
14 जून 454.89 404.77
15 जून 442.97 400.33
16 जून 416.47 382.53
17 जून 452.57 379.5
18 जून 484.16 326.76
19 जून 504.43 336.46
========
इस हफ्ते शहर में बिजली आपूर्ति (मेगावाट में)
2023 2024
11 जून - 1429 2188
12 जून - 1742 2094
13 जून - 1846 2127
14 जून - 1851 2106
15 जून - 1443 1950
16 जून- 1706 1872
17 जून - 1598 2174