{"_id":"65b566b8e29923beac0c37e6","slug":"trolley-hits-canter-driver-dies-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24251-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर, परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर, परिचालक की मौत
विज्ञापन
डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में बस से टकरा गया था कैंटर
पटौदी। बीते बृहस्पतिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिनौला फ्लाईओवर के निकट एक ट्राले द्वारा पीछे से कैंटर को टक्कर मारने से कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में बस से टकरा गया। इससे कैंटर परिचालक की मौत हो गई।
कैंटर चालक नितिन ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और राजीव कुमार राजस्थान के भिवाड़ी में सामान खाली करके गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। पचगांव चौक पर पहुंचे तो गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने गाड़ी को वापस भेज दिया। जैसे ही हम बिनौला फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए ट्राला चालक ने कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के साथ ही कैंटर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में बस से टकरा गया। इससे मुझे और राजीव कुमार को चोटें आईं। राहगीरों द्वारा अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां राजीव कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।