फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trials for the state floorball team selection on the 28th.Trials for the state floorball team selection on the 28th.

Gurugram News: प्रदेश की फ्लोरबॉल टीम चयन के लिए 28 को ट्रायल

Thu, 24 Sep 2026 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Trials for the state floorball team selection on the 28th.Trials for the state floorball team selection on the 28th.
दौलताबाद के राजीव गांधी खेल परिसर में होगा आयोजन
विज्ञापन

नंबर गेम- 90 से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
9 जिलों के खिलाड़ी होंगे शामिल



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। हरियाणा की राज्य स्तरीय फ्लोरबॉल टीम के चयन के लिए 28 सितंबर को ट्रायल होगा। जिले के दौलताबाद स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। अब तक इसके लिए प्रदेश के नौ जिलों से 90 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। स्पेशल ओलंपिक भारत के हरियाणा प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 2029 में स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले विश्व शीतकालीन खेलों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों की पहचान और प्रशिक्षण की प्रक्रिया समय से शुरू की जा रही है। जिला स्तर पर प्रतिभाओं को तलाशने के बाद उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का अनुभव दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान रहेगा।



उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में 11 वर्ष से अधिक आयु के पात्र खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तरीय टीम तैयार की जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि महिला वर्ग की राष्ट्रीय फ्लोरबॉल प्रतियोगिता अक्तूबर में दिल्ली में प्रस्तावित है। वहीं पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता नवंबर-दिसंबर में गुजरात में आयोजित होने की संभावना है। राष्ट्रीय स्तर की इन प्रतियोगिताओं में देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यहीं से आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फ्लोरबॉल टीम में विशेष और एकीकृत वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। महिला टीम में पांच विशेष खिलाड़ी और दो एकीकृत खिलाड़ी रखे जाएंगे। एकीकृत वर्ग में विशेष और सामान्य खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं। पुरुष वर्ग में भी इसी तरह खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed