फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trials for the 'Akhada Kesari Dangal' will be held on October 17 and 18.

Gurugram News: अखाड़ा केसरी दंगल के लिए 17 और 18 अक्तूबर को होंगे ट्रायल

Sat, 17 Oct 2026 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Trials for the 'Akhada Kesari Dangal' will be held on October 17 and 18.
ताऊ देवीलाल स्टेडियम के कुश्ती मैदान में सरकारी और निजी अकादमियों के पहलवान दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। खेल विभाग की ओर से अखाड़ा केसरी कुमार दंगल (पुरुष एवं महिला)-2026 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता के लिए जिले के पहलवानों के चयन ट्रायल 17 और 18 अक्तूबर को ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम के कुश्ती मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
ट्रायल में जिले की सरकारी और निजी कुश्ती अकादमियों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चयनित पहलवान राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 24 अक्तूबर तक पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित होगी। वहीं, अंडर-17 और अंडर-20 आयु वर्ग के मुकाबले 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक खेल विश्वविद्यालय, राई (सोनीपत) में होंगे। खेल विभाग ने सभी जिलों में निष्पक्ष चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि योग्य पहलवानों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सके। पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता में 80 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में पुरुष मिट्टी दंगल की खुली स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। इस वर्ग का हरियाणा केसरी खिताब सीधे राज्य स्तर पर दिया जाएगा। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को एक लाख से 1.51 लाख रुपये तक की इनामी राशि मिलेगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 51 हजार से एक लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 21 हजार से 51 हजार रुपये तक दिए जाएंगे। संबंधित वर्गों में विजेताओं को गदा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में केवल हरियाणा के मूल निवासी खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले पहलवानों को पहचान पत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र या पासपोर्ट सहित जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। चयन प्रक्रिया के बाद खिलाड़ियों के नाम, जन्मतिथि, कुश्ती शैली और प्रशिक्षक से संबंधित जानकारी प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी को भेजी जाएगी, ताकि राज्य स्तरीय टीमों को समय पर अंतिम रूप दिया जा सके। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि अखाड़ा केसरी कुमार दंगल के लिए जिले में 17 और 18 अक्तूबर को ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम के कुश्ती मैदान में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिले की सरकारी और निजी अकादमियों के पहलवान ट्रायल में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed