फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trials for Khel Mahakumbh will be held on October 14 15.

Gurugram News: खेल महाकुंभ के लिए 14-15 अक्तूबर को होंगे ट्रायल

Mon, 05 Oct 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Trials for Khel Mahakumbh will be held on October 14 15.
30 खेलों में जिले के खिलाड़ी आजमाएंगे दमखम, खेल विभाग ने तैयारियों को लेकर की बैठक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। खेल महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर जिला खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को हुई एक बैठक में अधिकारियों ने प्रतियोगिता के आयोजन, खिलाड़ियों के चयन और ट्रायल की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
इस बार खेल महाकुंभ में कुल 30 खेलों को शामिल किया गया है। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और चयन प्रक्रिया में भाग लेने का समान अवसर मिलेगा। इसके लिए 14 और 15 अक्तूबर को विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह से उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगे चलकर खेल महाकुंभ में अपने जिले का गौरव बढ़ाएंगे और प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इस पूरी चयन प्रक्रिया और खेल प्रतिभाओं को तराशने में स्थानीय स्तर पर संचालित खेल नर्सरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। वर्तमान में जिले में कुल 55 खेल नर्सरियां संचालित हैं, जिनमें से 22 सरकारी खेल नर्सरियां हैं, जबकि 33 नर्सरियां पंचायतों और सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही हैं। इन नर्सरियों के प्रशिक्षुओं को भी इस ट्रायल में शामिल होने का सुनहरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------



खेल महाकुंभ के लिए 14 और 15 अक्तूबर को 30 खेलों के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। विभाग की ओर से ट्रायल को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। जिले की सरकारी, पंचायत और सरकारी स्कूलों की खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को भी इसमें प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। -आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed