{"_id":"6ad37780080d7c888f06aa2c","slug":"traveling-between-delhi-and-jhajjar-will-now-be-easier-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104594-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अब दिल्ली-झज्जर जाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अब दिल्ली-झज्जर जाना होगा आसान
विज्ञापन
सेक्टर-99/102 की मास्टर सड़क बनेगी मॉडल रोड
नंबर गेम - 13.97 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
नंबर गेम 02 - 10 महीने में खत्म करना होगा काम
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम की दो प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिए हैं।
सेक्टर-99/102 की मास्टर सड़क को अपग्रेड कर मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर करीब 13.97 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क के बेहतर होने से नजफगढ़ (दिल्ली) और झज्जर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। जीएमडीए करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के मुख्य कॉरिडोर, सेंट्रल वर्ज, फुटपाथ और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाएगा। सड़क पर डस्टबिन और बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। यहां एक सिग्नल-फ्री रोटरी का निर्माण भी होगा।
सेक्टर-99/102 की सर्विस रोड को दुरुस्त करने पर करीब 7.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए सेक्टर-103/106 को विभाजित करने वाली सड़क के साथ सर्विस रोड का निर्माण भी कराएगा। इस पर करीब 9.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सर्विस रोड दौलताबाद गांव को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता शेखर नांदल ने बताया कि इन सभी कार्यों के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। निर्माण कार्य 10 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है और निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।