{"_id":"65a58f0ff8dcad376c07caa6","slug":"travelers-going-to-vaishnadevi-have-to-wait-a-long-time-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23541-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वैष्णाे देवी जाने वाले यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वैष्णाे देवी जाने वाले यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
विज्ञापन
15 घंटे देरी से चल रही पूजा एक्सप्रेस, यात्रियों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अजमेर-रेवाड़ी-गुरुग्राम-दिल्ली रूट से होते हुए कटरा माता वैष्णाे देवी दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को पूजा एक्सप्रेस ट्रेन के लगभग 15 घंटे देरी से चलने के कारण परेशानी हो रही है। अजमेर से जम्मू तवी के मध्य चलने वाली ट्रेन नंबर-12413 ट्रेन बीते रविवार की शाम 8.40 बजे की बजाय सोमवार सुबह 8.25 बजे 11 घंटे 45 मिनट देरी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, जम्मू तवी से अजमेर के लिए ट्रेन नंबर-12414 सोमवार की सुबह 5.01 बजे की बजाय 14 घंटे 17 मिनट देरी से शाम 7.28 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची।
धुंध व कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें निर्धारित समय से गंतव्य पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें भी दो से तीन घंटे देरी से चलने से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी रोजाना प्रभावित हो रहा है। सोमवार को रेवाड़ी से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर-14086 सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन 2 घंटे 10 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-20977 वंदे भारत एक्सप्रेस 25 मिनट, ट्रेन नंबर-04435 मेरठ कैंट एक्सप्रेस 1 घंटा 09 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-19031 योगा एक्सप्रेस 38 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-22481 दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 31 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-19701 सैनिक एक्सप्रेस 1 घंटा 19 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-12458 दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 08 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-12915 आश्रम एक्सप्रेस 57 मिनट देरी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची।
वहीं, दिल्ली से रेवाड़ी की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर-15014 रानीखेत एक्सप्रेस 1 घंटे 23 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-22421 सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 34 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-14321 आला हजरत एक्सप्रेस 1 घंटे 50 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-14087 रूणिचा एक्सप्रेस 44 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-14030 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 1 घंटा 04 मिनट देरी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण दिल्ली-रेवाड़ी के मध्य संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती।