Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Travel costs become a headache on the path of faith

Gurugram News: आस्था की डगर में सिरदर्द बना किराया

Tue, 10 Nov 2026 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Travel costs become a headache on the path of faith
राजीव चौक के पास पा​र्किंग में खड़ी निजी स्लीपर बस में बैठने का इंतजार करते यात्री। फोटो- स
छठ पर्व.. ट्रेनों में लंबी वेटिंग का फायदा उठा निजी बस ऑपरेटरों ने वसूला ढाई गुना दाम
विज्ञापन

नंबर गेम - 3000 से 3500 रुपये तक ले रहे बस चालक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। छठ महापर्व पर अपने घर बिहार व उत्तर प्रदेश जाने वाले प्रवासी यात्रियों से निजी बस संचालक दो से ढाई गुना किराया वसूल रहे हैं। ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने से कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण बिहार व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाने वाले यात्रियों के पास निजी स्लीपर बसें ही सहारा बची हैं। इसी का फायदा उठाते हुए गुरुग्राम के राजीव से चलने वाले निजी बस ऑपरेटर यात्रियों से दो से ढाई गुना तक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। घर जाने की मजबूरी में प्रवासी यात्रियों द्वारा महंगे दामों पर अपनी टिकट बुक करानी पड़ रही हैं।
दो से ढाई गुना दाम पड़ रहे जेब पर भारी
यात्रियों के अनुसार, सामान्य दिनों में गुरुग्राम से बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाने के लिए निजी स्लीपर बस किराया 1200 से 1400 रुपये होता है। जबकि छठ पर्व की भीड़ बढ़ते ही बस संचालकों ने किराया बढ़ाकर 3000 से 3500 रुपये तक कर दिया है। परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह खर्च उठाना बेहद मुश्किल हो रहा है, लेकिन त्योहार पर घर पहुंचने की मजबूरी में वे अधिक पैसे देने को मजबूर हैं। वहीं, निजी बस संचालकों का कहना है कि गुरुग्राम से बसें भरकर जा रही है, लेकिन वापसी में उक्त बसें खाली ही आती हैं। ऐसे में टिकटों के रेट बढ़ाए हुए हैं।
विज्ञापन

क्षमता से अधिक भर रहे सवारियां
अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में निजी स्लीपर बस संचालक यातायात नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। बसों में निर्धारित सीटों व स्लीपर बर्थ के अलावा गलियारे (गैलरी) और केबिन में भी क्षमता से अधिक सवारियों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों को लंबे सफर में भारी परेशानी हो रही है, बल्कि ओवरलोडिंग के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। नियमानुसार इन बसों में 60 से 65 लोगों के सफर कराने की क्षमता होती है, लेकिन संचालकों द्वारा 90 से 100 सवारियां बसों में बैठाई जाती हैं। गुरुग्राम में जिला प्रशासन और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) द्वारा भी इन संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार की खुशियों पर मनमाने किराये की मार
त्योहारी सीजन में पर स्लीपर बसों में संचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जाता है। गुरुग्राम के बिहार जाने के लिए स्लीपर बसें ही मिलती हैं तो मजबूरी में महंगी टिकट बुक करानी पड़ती हैं। - रिजवान, निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार)।
वे बिहार से होते हुए नेपाल में अपने घर जाएंगे। उन्होंने दो गुना किराया देकर बिहार के लिए टिकट बुक कराई है लेकिन बस में ज्यादा भीड़ होने के कारण उनको परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। - कुशेश्वर मंडल, नेपाल।
बेटे को गांव में भेजने के लिए चार हजार में टिकट बुक कराया है। दो सवारियों की क्षमता वाली स्लीपर सीट पर चार लोगों को बैठाया जा रहा है। महंगी टिकट खरीदने के बाद भी बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही। - शंकर सिंह, गोपालगंज (बिहार)।

टिकट के तय किराये से ज्यादा रुपये लेने वालों के खिलाफ गुरुग्राम प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। बिहार जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था नहीं होने का फायदा उठाकर यात्रियों से निजी बस संचालक महंगी टिकट दे रहे हैं। - श्याम सुंदर शर्मा, सीतामढ़ी (बिहार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article