{"_id":"6ac25b20b1bd2e7d2c04406c","slug":"transformed-look-of-waste-sites-in-sarhaul-village-and-sector-14-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-103228-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरहौल गांव और सेक्टर-14 में कचरा स्थलों की बदली तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरहौल गांव और सेक्टर-14 में कचरा स्थलों की बदली तस्वीर
विज्ञापन
एमसीजी टीम ने कचरा संवेदनशील स्थलों को कचरा मुक्त करके किया सौंदर्यकरण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा चलाए जा रहे जीवीपी मुक्त अभियान के तीसरे दिन स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। अभियान के तहत सरहौल गांव में नगर निगम की टीम ने कचरा संवेदनशील स्थल (जीवीपी) को समाप्त कर स्थल का सौंदर्यीकरण किया। इसके साथ ही ओल्ड दिल्ली रोड सेक्टर-14 स्थित जीवीपी को भी स्वच्छ एवं सुंदर स्थल में परिवर्तित किया गया।
अभियान के तहत सेक्टर-14 स्थित जीवीपी का भी कायाकल्प किया गया। जीवीपी की सफाई एवं स्थल के सौंदर्यीकरण के बाद क्षेत्र को बेहतर स्वरूप दिया गया। यह बदलाव खुले में कचरा डालने की समस्या से निपटने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।