फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic will be made easier by developing an island at Rajiv Chowk.

Gurugram News: राजीव चौक पर आइलैंड विकसित कर यातायात को बनाया जाएगा सुगम

Tue, 07 May 2024 05:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be made easier by developing an island at Rajiv Chowk.
जीएमडीए 1.52 करोड़ से करा रहा है कार्य, पिक एंड ड्रॉप जोन बनेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित राजीव चौक को री-डिजाइन कर राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों के अनुकूल बनाने का काम शुरू हो गया है। चौक पर आइलैंड विकसित करके यातायात के लिहाज से सुरक्षित बनाया जाएगा ताकि हादसों को कम किया जा सके। चौक को री-डिजाइन करने का काम छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है। चौक पर ऑटो रिक्शा पिक एंड ड्रॉप जोन बनाया जाएगा। परियोजना पर जीएमडीए 2.51 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने राजीव चौक जंक्शन का पुनर्विकास कराने का कार्य शुरू करा दिया है। इस कार्य को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पीडब्ल्यूडी के निर्देशों के अनुसार और भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) द्वारा निर्धारित नवीनतम दिशा-निर्देशों के साथ किया जा रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता आरके मित्तल ने बताया कि चौक पर सुधार कार्य का ठेका पहले ही दिया जा चुका था। अब कार्य शुरू हो गया है। उनका कहना है कि राजीव चौक शहर का एक महत्वपूर्ण और अत्यधिक व्यस्त चौराहा है। इस जंक्शन को री-डिजाइन, यातायात प्रबंधन में सुधार के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना के अनुसार चौक पर आइलैंड विकसित किया जाएगा। इससे चौक पर यातायात को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। बता दें कि राजीव चौक का सुधार करने से पहले पुलिस व जीएमडीए ने सर्वे कराया था। इसमें 24 घंटे में चौक पर 1.90 लाख वाहनों का आवागमन होने की जानकारी मिली थी। पीक ऑवर में 14 से 16 हजार वाहनों का दबाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

ट्रैफिक लाइट का होगा प्रावधान

एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद राजीव चौक को सिग्नल फ्री कर दिया गया है। ऐसे में चौक पर काफी जगह होने से वाहन चालक मनमाने तरीके से चलते हैं। तेज वाहनों के कारण पैदल चलने वालों को चौक पार कराना आसान नहीं है। ऐसे में चौक पर यातायात साइनेज का इंतजाम कराया जाएगा। अभी अस्थायी ट्रैफिक लाइट लगी है, इसे स्थायी रूप से लगा दिया जाएगा। इसके अलावा टेबल टॉप के निर्माण, थर्मोप्लास्टिक रंबल स्ट्रिप्स,सड़क साइनेज और दिशा साइनबोर्ड, पैदल यात्री पथ और जेब्रा क्रॉसिंग, सड़क सुरक्षा, सोलर कैट आई, बोलार्ड, रिफ्लेक्टिव रोड स्टड, डेलीनेटर, सड़क सुरक्षा सुविधाओं के बीच खतरा मार्कर, परावर्तक, सड़क पर धीमी गति और स्टॉप मार्किंग आदि कार्य भी किए जाएंगे। नए डिजाइन में बस-वे और ऑटो रिक्शा पिक अप और ड्रॉप ऑफ जोन बनेगा। पैदल वालों के लिए फुटपाथ विकसित होंगे।


----
जीएमडीए राजीव चौक पर सुधार कार्य करा रहा है। इस कार्य को छह माह में काम पूरा कराने का लक्ष्य है। चौक पर यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए आईलैंड विकसित किए जाएंगे। - आरके मित्तल, कार्यकारी अभियंता जीएमडीए

बस में सवार होती पोलिंग पार्टियां। संवाद

बस में सवार होती पोलिंग पार्टियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed