{"_id":"67d861c8fe1f2e50f00021b0","slug":"traffic-plan-during-construction-of-old-gurugram-metro-will-be-made-like-delhi-metro-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-53066-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली मेट्रो की तरह बनेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो निर्माण के दौरान ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली मेट्रो की तरह बनेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो निर्माण के दौरान ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन
पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक 14 मेट्रो स्टेशनों के होने हैं निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण के दौरान ट्रैफिक प्लान दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसके तहत लोगों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की योजना है।
पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक 1286 करोड़ से 14 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए जीएमआरएल ने टेंडर जारी कर दिया है और 22 अप्रैल को खोला जाएगा। प्रदेश सरकार मई से मेट्रो निर्माण पर काम शुरू करने की योजना रखती है। ऐसे में ट्रैफिक प्लान पर भी कार्य योजना बनाने का काम शुरू किया गया है। इसे लेकर पिछले सप्ताह जीएमआरएल और जीएमडीए समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें जीएमडीए के सीईओ ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्याें के दौरान वाहन चालकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसे में डीएमआरसी के अनुसार ट्रैफिक प्लान बनाया जाए। इसके लिए वाहन चालकों को दो-तीन वैकल्पिक रूट का विकल्प दिया जाए। जीएमआरएल के अनुसार मिलेनियम सिटी से सेक्टर नौ तक सड़क काफी चौड़ी और सर्विस लेन भी है। ऐसे में नेताजी सुभाष मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर जाम से राहत दिलाई जा सकती है। हालांकि बख्तावर चौक पर अंडरपास का निर्माण होना है, ऐसे में यहां पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है। दूसरा नेताजी सुभाष रोड के अलावा सेक्टर रोड पर भी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा सड़कों को चौड़ा कराया जाएगा।
हीरो होंडा से सेक्टर नौ तक सड़क निर्माण कार्य होना है। यहां पर सर्विस रोड है और वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है। रोहतक की ओर से जाने वाले वाहनों को एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे से भेजा जा सकता है। सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक यातायात को लेकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। इसे लेकर यातायात पुलिस के साथ मिलकर संबंधित विभाग कार्य योजना तैयार कर इसे लागू करेंगे।