{"_id":"68ac7a48f9f1338610001009","slug":"traffic-jam-in-the-city-after-rain-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65571-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश के बाद शहर में बनी जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश के बाद शहर में बनी जाम की स्थिति
विज्ञापन
दिनभर बरसे बादल, दो डिग्री गिरा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोमवार सुबह ही बादलों ने बरसकर एक ओर मौसम सुहावना कर दिया तो वहीं दूसरी ओर स्कूल, कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर तक रुक-रुक कर होती रही। इससे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले में कुल चार मिलीमीटर बारिश हुई। तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली और काफी जगह जाम की स्थिति बनी रही। बहुत से लोग अपने गंतव्य तक देर से पहुंचे। हालांकि दोपहर के बाद स्थिति सामान्य ही रही। सोहना की तरफ से एलिविटेड रोड से गुरुग्राम की तरफ आ रहे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सुभाष चौक से राजीव चौक तक वाहनों की लाइन लग गई थी। इस दौरान उन्हें राजीव चौक तक पहुंचने में करीब आधा घंटे तक का समय लग गया था। इसके साथ ही एमजी रोड, दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर भी वाहनों की रफ्तार थमी ही रही। स्थिति संभालने के लिए समय से ही पुलिस कर्मचारी तैनात हो गए थे।