फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   traffic jam

पूरे दिन जाम से जूझता रहा शहर

Fri, 25 Oct 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
गुरुग्राम। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण शुक्रवार को पूरे शहर में जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद पूरे दिन शहरवासी जाम में जूझते रहें। नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन सड़कों पर वाहनों के बेतरतीब निकलने से लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। पुराने शहर में बस स्टैंड के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ गया। पार्किंग की जगह न मिलने के कारण सिविल अस्पताल, पुराने नगर निगम कार्यालय के आगे वाहन चालक गाड़ियां खड़ी कर निकल गए। न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, मोर चौक, सेक्टर-14 रोड, दिल्ली-महरौली रोड, महावीर चौक पर घंटों जाम लगा रहा। इसके अलावा सोहना चौक पर भी जाम लगा। इसके अलावा हांगकांग बाजार, आर्केडिया मार्केट, गलैरिया मार्केट के आसपास भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद लगा जाम
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को हादसे के बाद जाम लग गया। इफको चौक फ्लाईओवर के ऊपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक्सप्रेसवे की एक लेन पर ट्रैफिक रूक गया। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया।
विज्ञापन

सदर बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को सदर बाजार में वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया। बाजार के दोनों तरफ नाका लगाकर पुलिस ने वाहनों को रोका। बाजार के अंदर घुसने वाले दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने बाहर निकाला। बाजार में आने वाले वाहनों के लिए ओल्ड जेल मैदान में फ्री पार्किंग की सुविधा शुरू की। जेल चौक पर ट्रैफिक पुलिस के जवान वाहन चालकों को पार्किंग के बारे में जानकारी देते रहे। दिवाली तक पुलिस की ओर से ट्रैफिक के इंतजाम इसी तरह रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed