{"_id":"69fe369d12590f6e0a00c54a","slug":"traffic-diverted-during-sadbhav-yatra-motorists-face-inconvenience-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87356-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सद्भाव यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट, वाहन चालकों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सद्भाव यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट, वाहन चालकों को हुई परेशानी
विज्ञापन
खांडसा चौक और आसपास के इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था बदली
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की शुक्रवार को सद्भाव यात्रा के दौरान खांडसा चौक और आसपास के इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था बदल दी गई। सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने कई जगहों पर रास्तों को बंद कर दिया और वाहनों को डायवर्ट किया, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी रही और जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए थे। जिन इलाकों से यात्रा गुजरनी थी, वहां आम लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया। खांडसा इलाके में रहने वाले लोग शाम के समय जब अपने घरों की ओर लौट रहे थे, तो उन्हें रास्ते बदलकर जाना पड़ा।
दोपहिया वाहन चालकों को भी सबसे ज्यादा परेशानी हुई, क्योंकि कई मुख्य मार्गों पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खांडसा मंडी सर्विस रोड को भी कुछ समय के लिए बंद किया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक ट्रैफिक डायवर्जन के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई और काफी समय तक जाम जैसी स्थिति बनी रही।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई थी ताकि यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हो सके। हालांकि, कुछ समय के लिए लोगों को परेशानी जरूर हुई, लेकिन यात्रा समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कर दिया गया।