{"_id":"69d16512a9fff7f66f00bd8c","slug":"tractor-trolley-loaded-with-fodder-overturns-on-tawadu-nuh-road-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111063-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तावडू-नूंह रोड पर भूसे से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तावडू-नूंह रोड पर भूसे से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा
विज्ञापन
एक घंटे लगे जाम में पुलिस भी फंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। गांव भाजलाका के पास नूंह रोड पर शनिवार शाम भूसे से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क के बीच ट्रॉली पलटने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा भूसा सड़क पर फैल गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि मौके पर पहुंचने जा रही पुलिस भी रास्ते में ही जाम में फंस गई, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया गया और सड़क पर फैले भूसे को साफ किया गया।
फोटो: सड़क पर लगा जाम