फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   tractor stuck in manhole

Gurugram News: टूटे मैनहाल में फंसी ट्राली, बड़ा हादसा टला

Sun, 20 Jul 2025 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
tractor stuck in manhole
फिरोजपुर झिरका। शहर का जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की लापरवाही के चलते शहर के एक मार्ग पर रास्ते से गुजर रहा ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सीवर के गड्ढे में फंस गया। लोगों का आरोप है कि शहर के वार्ड नंबर नौ स्थित कोली समाज की चौपाल के समीप पिछले एक माह से सीवर लाइन के मैनहोल का ढक्कन टूटा हुआ है। रविवार सुबह इसी रास्ते से गुजरते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में फंस गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर-ट्रॉली को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। वार्ड के निवासी धनीराम, सुभाष, अशोक कुमार, भगवानदास, पवन कुमार सहित वार्ड के पार्षद योगेश सैनी उर्फ़ अप्पू का कहना है कि विभाग के अधिकारियों को सारी जानकारी होने के बावजूद भी वह इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता वली मोहम्मद ने कहा कि समस्या के बारे में जानकारी मिली है। काम चल रहा है, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों और सामग्री की अनुपलब्धता के कारण देरी हुई । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed