फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tower of Justice budget increased by Rs 100 crore

Gurugram News: टावर ऑफ जस्टिस का बजट 100 करोड़ रुपये बढ़ा

Sun, 05 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tower of Justice budget increased by Rs 100 crore
बहुमंजिला पार्किंग के कारण बजट 150 से बढ़कर 250 करोड़ पहुंचा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। टावर ऑफ जस्टिस में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कराने की योजना से इसका बजट करीब 100 करोड़ रुपये बढ़ गया है। पहले इस परियोजना पर करीब 150 करोड़ खर्च होने थे लेकिन अब 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कोर्ट रोड पर साल 2017 से टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और साल 2020 तक कार्य पूरा होना था। कई कारणों से इसका निर्माण कार्य पीछे चल रहा है। बीच में स्वचालित सीढ़ियों के साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य भी जोड़ दिया गया है। इसके चलते बजट करीब 100 करोड़ रुपये बढ़ गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एक ही जगह पर सारी अदालत आ जाएगी। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरण जीत सिंह ने बताया कि मल्टीस्टोरी पार्किंग समेत अन्य कार्याें के कारण बजट बढ़ा है।
विज्ञापन


सात एकड़ में तैयार हो रहा

सात एकड़ जमीन पर सात मंजिला टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण किया जा रहा है। यह तीन बेसमेंट के साथ ही सात मंजिला होगा। पहली मंजिल पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत होगी। दूसरी से छठी मंजिल तक 10-10 अदालतें बनेंगी। सातवीं मंजिल पर पांच अदालतें होंगी। छत पर कैंटीन की व्यवस्था भी की जाएगी। टावर ऑफ जस्टिस की बिल्डिंग पूरी होने की जुलाई टाइमलाइन रखी गई थी लेकिन अब फिर से बढ़ गई है। इसका निर्माण तीन खंडों में किया जा रहा है। मुख्य बिल्डिंग का काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed