फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Took Haryana to new heights in every field: Rao Narbir

हरियाणा को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया : राव नरबीर

Sat, 18 Oct 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Took Haryana to new heights in every field: Rao Narbir
प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर अपैरल हाउस में ''''जन विश्वास-जन विकास'''' कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष प्रदेश के इतिहास में जनकल्याण, पारदर्शिता और तीव्र विकास की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास, सुशासन और सेवा के सिद्धांतों को धरातल पर उतारते हुए हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
राव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश आने वाले वर्षों में विकसित भारत निर्माण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया था। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने अन्य गणमान्य के साथ हरियाणा सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष में पूर्ण की गई उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने चुनावी संकल्प पत्र को केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि जनता से किया गया पवित्र वचन माना है। इसी प्रतिबद्धता के तहत हरियाणा सरकार ने महज एक वर्ष के भीतर 217 में से 46 वादों को पूर्ण कर अंत्योदय के अपने संकल्प की दिशा में आगे कदम बढ़ाए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम तकनीक, निवेश, शहरी बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों के मामले में पूरे उत्तर भारत का विकास इंजन बन चुका है। मारुति सुजुकी, सुजुकी मोटर साइकिल, यूनो मिंडा और फ्लिपकार्ट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के बड़े निवेशों ने हरियाणा को औद्योगिक क्षेत्र में विश्वस्तरीय पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कायम की जा रही मिसाल
राव ने कहा कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण में भी हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 21.52 करोड़ पौधरोपण, प्राण वायु देवता पेंशन योजना, शहरी एवं इको टूरिज्म का विकास, और बीड़ शिकारगाह में एशिया का प्रथम गिद्ध प्रजनन केंद्र जैसे नवाचारी प्रयासों से राज्य की जैव विविधता को सशक्त किया गया है। गिद्ध संरक्षण, ऑक्सी वन, हाथी पुनर्वास केंद्र जैसी पहलों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल कायम की गई है। विद्यार्थियों को पौधरोपण से जोड़ने और जल सरंक्षण अभियानों ने पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन का स्वरूप दिया है।


113 पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 113 पात्र लाभार्थियों को उनके आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना देशभर में लाखों परिवारों के जीवन में खुशहाली ला रही है। इस अवसर पर मेयर राजरानी मल्होत्रा, एडिशनल कमिश्नर अंकिता चौधरी, एडीसी वत्सल वशिष्ठ, जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed