फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tomorrow is the last day to register for the district level youth festival.

Gurugram News: जिला स्तरीय युवा महोत्सव के लिए पंजीकरण के लिए कल आखिरी दिन

Wed, 22 Oct 2025 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last day to register for the district level youth festival.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। जिले में युवाओं की रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच देने के लिए 29 व 30 अक्तूबर को युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां किसी भी राजकीय आईटीआई में जाकर 24 अक्तूबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो और बैंक खाता विवरण की जानकारी देनी होगी।

महोत्सव में समूह लोक नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन (हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा), कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मेला और लोक वाद्य यंत्र जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, द्वितीय 2100 रुपये और तृतीय 1100 रुपये के साथ प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रधानाचार्य ने युवाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और पंजीकरण की अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन अवश्य करें।
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए :
- राजकीय आईटीआई मौजाबाद एवं जिला की नोडल आईटीआई गुरुग्राम से संपर्क करें।
- विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें -9518846097, 7015838706
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed