{"_id":"6862d9f32cdbf27e2009ad9b","slug":"toll-will-be-deducted-from-high-speed-vehicles-through-modern-cameras-at-dwarka-expressway-toll-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61170-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे टोल पर आधुनिक कैमरों से हाई स्पीड वाहनों का कटेगा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे टोल पर आधुनिक कैमरों से हाई स्पीड वाहनों का कटेगा टोल
विज्ञापन
बजघेड़ा टोल शुरू करने की तैयारियां चल रहीं, अन्य आधुनिक उपकरण भी लग रहे
वाहनों के नंबर रीड करने और टोल काटने की प्रक्रिया होगी स्मार्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बजघेड़ा टोल शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। टोल पर आधुनिक प्रणाली से टोल कलेक्शन किया जाना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की योजना है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर हाई स्पीड वाहनों के टोल टैक्स में किसी प्रकार की परेशानी न आए। ऐसे में टोल पर एआई कैमरे समेत अन्य आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं।
द्वारका एक्सप्रेसवे पर मल्टी लेवल फ्री फ्लो टोल कलेक्शन (एमएलएफएफ) प्रणाली लागू करने की तैयारी है। यह एक ऐसी प्रणाली है जो वाहनों को बिना रुके राजमार्ग पर गति से टोल का भुगतान करने की अनुमति देती है। यह तकनीक आरएफआईडी (रेडियो-आवृत्ति पहचान) और एएनपीआर (स्वचालित नंबर प्लेट पहचान) जैसे उपकरणों का उपयोग करती है।
इस प्रणाली के कारण टोल बूथ पर रुकने की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे यातायात सुचारु रूप से चलता रहता है। द्वारका एक्सप्रेसवे से बजघेड़ा के पास टोल पर मशीनें लगाई गई हैं। एनएचएआई ने ट्रायल भी अपने स्तर पर किया है। एनएचएआई टोल पर नवीनतम तकनीक वाली मशीनरी भी लगवा रहा है। गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर द्वारका एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा 34 लेन का है। इससे प्रतिदिन करीब ढाई लाख वाहन निकल सकेंगे। टोल प्लाजा में अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं ताकि वे प्लाजा के नजदीक आते ही फास्टैग रीड कर लेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे पर आठ एलिवेटेड लेन और आठ लेन की सर्विस रोड हैं। एलिवेटेड ग्रेड-सेपरेटेड एक्सप्रेसवे दिल्ली के द्वारका को खेड़की दौला टोल प्लाजा से जोड़ता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि टोल पर कैमरे समेत अन्य उपकरण लगा दिए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर हाई स्पीड वाहनों को देखते हुए कुछ आधुनिक उपकरण अतिरिक्त लगाए जा रहे हैं। टोल शुरू करने का फैसला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को करना है। नोटिफिकेशन के बाद टोल शुरू होगा, इससे पहले सभी तैयारियां पूरी की जा रही है।
दिल्ली में काम पूरा, जल्द टोल शुरू होने की उम्मीद
29 किमी लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिसे पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है। दिल्ली का भी हिस्सा अब बनकर तैयार हो गया है। हालांकि इस भाग का आधिकारिक रूप से विधिवत शुभारंभ नहीं हुआ है। 3.6 किलोमीटर लंबी आठ लेन की सुरंग द्वारका एक्सप्रेसवे को आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ती है, दूसरी 1.5 किलोमीटर लंबी दो लेन की सुरंग एक्सप्रेसवे को एनएच 48 से जोड़ती है, ऐसे में एनएच-48 से जाने वाले वाहन चालक पहले जैसे महिपालपुर से एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं, इससे हाईवे पर वाहनों की संख्या में कमी आई है। टनल 12 जून से 24 घंटे के लिए ट्रायल के लिए खुली हुई है। दिल्ली के भाग में द्वारका एक्सप्रेसवे शुरू होते ही टोल शुरू हाेने की संभावना है।