फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Toll collection at Bandhwari Toll Plaza will continue until July 2.

Gurugram News: बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर 2 जुलाई तक रहेगी टोल वसूली

Sat, 13 Jun 2026 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Toll collection at Bandhwari Toll Plaza will continue until July 2.
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर अब 2 जुलाई 2026 तक टोल वसूली जारी रहेगी। पहले टोल संचालन की अवधि 12 जून की मध्यरात्रि तक निर्धारित थी। कोरोना काल के दौरान निजी कंपनी को हुए आर्थिक नुकसान को देखते हुए सरकार ने टोल वसूली की अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम-फरीदाबाद राज्य राजमार्ग पर प्रतिदिन करीब 60 हजार वाहन आवागमन करते हैं। टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली के दौरान अक्सर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे वाहन चालकों को जाम और समय की बर्बादी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यह सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से एक निजी कंपनी के माध्यम से विकसित कराई गई थी। हरियाणा सरकार की 30 जनवरी 2012 की अधिसूचना के तहत टोल वसूली का अनुबंध 31 मई 2026 तक निर्धारित था। हालांकि कंपनी को टोल संचालन 12 जून की मध्यरात्रि तक निर्धारित थी। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि सरकार ने कंपनी को 2 जुलाई 2026 तक टोल वसूलने की अनुमति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपाई के मद्देनजर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed