फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Told farmers about the benefits of drone technology

Gurugram News: किसानों को ड्रोन तकनीक के फायदों के बारे में बताया

Sun, 25 Aug 2024 03:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Told farmers about the benefits of drone technology
ड्रोन तकनीक पर कार्यशाला में 50 किसानों ने लिया भाग
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। रसीना गांव में ड्रोन तकनीक को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 40 से 50 किसानों ने भाग लिया। इस कार्यशाला का आयोजन इंटरनेशनल और गुरुग्राम कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के सहयोग से किया गया।
कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर की प्रबंधक डॉ. अनामिका, विशेष रूप से उपस्थित रहीं और किसानों को ड्रोन तकनीक के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ. अनामिका ने बताया कि किसानों को नई तकनीक जरूर अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए किसानों को पूरी मदद भी दे रही है। सरकार किसानों को ड्रोन खरीदने पर 40 प्रतिशत और फार्मर प्रड्यूसर कंपनी को 80 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। इसके अलावा, किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए भी सरकारी मदद दी जा रही है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे आगे आकर सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र से कीट वैज्ञानिक डॉ. भरत सिंह ने अरहर की फसल एवं अन्य खरीफ मौसम की फसल में लगने वाले कीटों के प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर इंटरनेशनल से पब्लिक रिलेशन मैनेजर अंजुल त्यागी, सेल्स टीम से मोहित, राजीव, क्रिएटिव टीम से विवेक, सुमित सहित किसान रामनिवास, जय नारायण, सुभाष चंद, ओम प्रकाश, महावीर, रामपाल, रममानंद, मंगत राम, कैलाश, रामजीत, चंदर सिंह, गजराज, रतन सिंह व अन्य किसान मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed