फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today the target of providing anti-coronavirus vaccine to 36090 people in the district

आज जिले में 112 शासकीय केंद्रों पर 36090 में कोरोनारोधी टीकाकरण का लक्ष्य

Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Today the target of providing anti-coronavirus vaccine to 36090 people in the district
गुरुग्राम। टीकाकरण अभियान के तहत जिले में मंगलवार को 112 ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बने शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इनमें से 107 केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी तथा 5 केंद्रों पर कोवॉक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। मंगलवार को जिले में शासकीय केंद्रों पर 14070 लोगों को टीके की पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कम्यूनिटी सेंटर चौमा, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, पीएचसी तिगरा, बादशाहपुर, मानेसर व चंद्रलोक पीएचसी पर कोवॉक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। उक्त सभी केंद्रों पर संबंधित वैक्सीन के 200-200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के तहत 4050 लोगों को टीके की पहली व 3500 लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक की दूसरी डोज लगाई जाएगी। कोविशील्ड की पहली या दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके लिए पहले से पंजीकरण की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

13606 लोगों को लगा टीका
जिले में सोमवार को कुल 13606 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया, जिसमें से 6020 लोगों को टीके की पहली व 7586 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं, शासकीय केंद्रों पर 12552 व निजी केंद्रों पर 1054 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर 14 लोगों को स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। विदेश जाने वाले 3 लोगों को टीका लगाया गया। अब कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 34 लाख 7803 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed