{"_id":"60dc61248ebc3ed77f5a3f3f","slug":"today-target-of-vaccinating-50-thousand-people-gurgaon-news-noi590639059","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन
गुरुग्राम। डॉक्टर्स डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिले में मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के साथ मिलकर 220 टीकाकरण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। खास बात यह है कि बृहस्पतिवार से ही हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर भी टीकाकरण शिविर की शुरुआत की जा रही है, जहां सुबह 10 बजे से टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर चलने वाले मेगा टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले के स्लम इलाकों में मोबाइल वैन भी जाएगी। टीके की दोनों डोज लगाने के साथ ही इसके जरिए लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया जाएगा। बृहस्पतिवार को निजी केंद्रों पर 40 सत्र होंगे जबकि कोविशील्ड की पहली डोज के लिए प्रत्येक केंद्रों पर 160 स्लॉट्स उपलब्ध होंगे। वहीं, कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए प्रत्येक केंद्र पर 170 स्लॉट्स उपलब्ध होंगे।
कोवाक्सिन की पहली डोज के लिए 500 स्लॉट्स
वहीं कोवाक्सिन की पहली डोज के लिए 500 स्लॉट्स उपलब्ध होंगे, जबकि दूसरी डोज के लिए 250 स्लॉट्स निर्धारित किए गए हैं। वहीं, टीकाकरण के लिए ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत कोविशील्ड की पहली डोज के लिए 500 स्लॉट्स व दूसरी डोज के लिए 250 स्लॉट्स उपलब्ध होंगे।