फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today is the last day to apply for the literacy test.

Gurugram News: साक्षरता परीक्षा के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज

Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for the literacy test.
20 सितंबर को होगी परीक्षा, 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर होंगे शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में उल्लास कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों को साक्षर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में साक्षरता परीक्षा के लिए 14 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित होगी। परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शामिल होंगे। इसके लिए विभाग की ओर से पंजीकरण और परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। उल्लास कार्यक्रम के तहत जिले में शिक्षार्थियों के पंजीकरण के आंकड़ों में पिछले कुछ वर्षों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

वर्ष 2024-25 में पंजीकरण में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली थी। उस वर्ष 20,751 शिक्षार्थी पंजीकृत हुए, जबकि इससे पिछले वर्ष यह संख्या केवल 757 थी। इसके बाद 2025-26 में पंजीकरण की संख्या घटकर 11,363 रह गई। चालू सत्र में भी 3 सितंबर तक 1,955 पंजीकरण हुए हैं। अब विभाग का फोकस नवसाक्षरों को जोड़ने और उन्हें 20 सितंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल कराने पर है। 14 सितंबर तक आवेदन और 20 सितंबर को परीक्षा होने के कारण नवसाक्षरों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की जा रही है। परीक्षा के माध्यम से नवसाक्षरों की साक्षरता का आकलन किया जाएगा और उन्हें आगे पढ़ाई से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले चार सालों का आंकड़ा
शैक्षणिक वर्ष पंजीकृत शिक्षार्थी
2022-23 आंकड़ा उपलब्ध नहीं
2023-24 757
2024-25 20,751
2025-26 11,363
2026-27 (3 सितंबर तक) 1,955
ये लाभ होंगे
- इससे नवसाक्षर पढ़ना, लिखना और बुनियादी गणितीय कौशल सीख पाते हैं।
- मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को तीसरी कक्षा तक का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
- जिनके पास विद्यालय या शिक्षा से संबंधित कोई प्रमाण-पत्र नहीं है, वे इसके माध्यम से साक्षरता प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed