फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today is the last chance to lodge objection on collector rate.

Gurugram News: कलेक्टर रेट पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी मौका

Wed, 06 Dec 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to lodge objection on collector rate.
वर्ष 2024 में नई प्रॉपर्टी कीमत लागू करने के लिए मांग गई हैं आपत्तियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रशासन की ओर से वर्ष 2024 में प्रॉपर्टी के लिए प्रस्तावित नए कलेक्टर रेट पर आपत्तियां दर्ज कराने का बृहस्पतिवार को आखिरी मौका है। प्रशासन ने जनता से सात दिसंबर तक प्रस्तावित दरों पर आपत्तियां मांगी हैं।
प्रशासन द्वारा पिछले दिनों जारी की गई नई कलेक्टर रेट सूची में बादशाहपुर, फर्रुखनगर, वजीराबाद, मानेसर, सोहना, पटौदी और हरसरू क्षेत्र में प्रस्तावित किए गए नए प्रॉपर्टी रेट में सबसे अधिक वजीराबाद क्षेत्र में नाथूपुर, डीएलएफ क्षेत्र में सबसे अधिक दर प्रस्तावित है। गांव से शहर के बीच की परिपाटी बन रहे इस क्षेत्र में रिहायशी और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्र में प्रॉपर्टी के दाम में 60 से 70 फीसदी बढ़ी हुई कीमतें प्रस्तावित की गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित नए कलेक्टर रेट डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर डाले गए हैं। लोग सात दिसंबर तक इन कलेक्टर रेट पर अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकेंगे। दावे व आपत्तियों को सुनने के बाद प्रशासन की तरफ से कलेक्टर रेट सरकार के पास भेज दिए जाएंगे। प्रस्तावित कलेक्टर रेट की जानकारी आमजन के लिए वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर प्रस्तावित कलेक्टर रेट अब आपत्तियां आने के बाद संशोधित किए जाएंगे। इसके लिए जनता से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों व सुझावों के लिए जिला लघु सचिवालय स्थित एचआरए शाखा में कमरा नंबर 212 में संपर्क कर सकते हैं। जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर ने बताया कि दर्ज आपत्तियों पर सुझाव पर विचार किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग कमेटियां काम करेंगी। सभी तरह के सुझाव को ध्यान में रखते हुए नए प्रस्तावित रेट व सुझाव राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। सरकार की ओर से निर्धारित कमेटी अपनी प्रक्रिया पूरी कर प्रशासन को सूचना भेजेगी। उन्होंने बताया कि नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद नए दर से ही रजिस्ट्रियां होंगी। प्रशासन की ओर से सुझाए गए बादशाहपुर में कृषि और व्यावसायिक जमीन की दर में 80 से 40 फीसदी बढ़ी हुई कीमतें प्रस्तावित की गई हैं। इसमें घासौला में रिहायशी जमीन में 43 फीसदी बढ़े हुए रेट प्रस्तावित हैं। टीकली के व्यवसायिक जमीन में 43 फीसदी, रामगढ़ की ढाणी में व्यावसायिक क्षेत्र में 43 फीसदी, रोज वुड सिटी की व्यावसायिक जमीन में 87 फीसदी, तत्वम विलास, विक्टर वैली, एम्मार मारबैला के रियाहशी क्षेत्र के दामों में 61 फीसदी तक बढ़ी हुई कीमतें प्रस्तावित की गई हैं। फर्रुखनगर में कृषि योग्य जमीन को 87 फीसदी और व्यावसायिक जमीन में 35 फीसदी रेट में बढ़े हुए दाम प्रस्तावित किए गए हैं। वजीराबाद में रिहायशी और व्यावसायिक जमीन में 61 से 70 फीसदी रेट में बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें नाथूपुर में रिहायशी जमीन के दाम 61 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। डीएलएफ फेज -1 से पांच तक जिले में सबसे अधिक डीएलएफ-5 में रिहायशी और व्यावसायिक प्रॉपर्टी में 70 फीसदी तक जमीन के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिसंबर तक स्थानीय लोग प्रॉपर्टी कलेक्टर रेट पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद इस संबंध में कोई मौका नहीं मिलेगा। आपत्तियों पर विचार करने के लिए प्रशासन की ओर से अधिकारियों की कमेटी बना दी गई है।
- हितेश कुमार, अतिरिक्त जिला उपायुक्त गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed