फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today Friday prayers will be held at six places

आज छह स्थानों पर होगी जुमे की नमाज

Thu, 16 Dec 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Today Friday prayers will be held at six places
गुरुग्राम। शहर मुफ्ती ने कहा है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज पूर्व से तयशुदा छह जगहों के आसपास ही होगी। उद्योग विहार में तीन जगह, लेजर वैली, सरहौल अंडरपास के पास और एयरटेल बिल्डिंग के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे के नजदीक छठवां स्थान है। इन स्थानों पर दोपहर एक से ढाई बजे के बीच तीन अलग-अलग शिफ्ट में नमाज होगी। एक शिफ्ट में लगभग छह हजार लोग शामिल हो सकेंगे। इस तरह से लगभग 18 हजार लोग नमाज अदा कर पाएंगे। बाकी लोग अपने हिसाब से नमाज अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर मुफ्ती और जमीयत उलमा एक हिंद के प्रधान सलीम कासमी ने बताया कि दोपहर में जिला उपायुक्त ने मिलने के लिए नहीं बुलाया, जबकि उन्होंने बुधवार को बृहस्पतिवार को चर्चा करने की बात कही थी, लेकिन उनकी जगह डीसीपी पश्चिम दीपक सहारन ने बात की। डीसीपी ने ही उक्त छह स्थानों पर जुमे की नमाज कराने की सहमति दी है। साथ ही भविष्य में और समाधान निकालने का भरोसा दिलाया है। शहर मुफ्ती सलीम कासमी ने बताया कि गुरुग्राम, मानेसर, सोहना मिलाकर लगभग पांच लाख नमाजियों को जुमे की नमाज के समय एक सुरक्षित स्थान चाहिए, क्योंकि गुरुग्राम में केवल 12 मस्जिदें ही हैं। इन मस्जिदों में इतनी संख्या में नमाज नहीं हो सकती है। अगर जगह उपलब्ध करा दी जाए तो इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इसमें टकराव पैदा करने वाले हालात भी खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed