फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   To raise awareness about eye donation

Gurugram News: नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए

Tue, 08 Sep 2026 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
To raise awareness about eye donation
गुरुग्राम। जिले में 41वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत नागरिक अस्पताल के नेत्र विभाग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बसई गांव में नेत्रदान जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और समाज में नेत्रदान का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. नीना मुख्य रूप से मौजूद रहीं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम गोयल और डॉ. शुभा बंसल तथा नेत्रदान काउंसलर विपिन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं और आठवीं के करीब 49 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने 20 मिनट में नेत्रदान से जुड़े रचनात्मक और संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। इनमें से आठ उत्कृष्ट पोस्टरों का चयन कर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। टीम ने विद्यार्थियों को मृत्यु के बाद नेत्रदान की प्रक्रिया और कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित लोगों के जीवन में नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों से परिवार और समाज को भी जागरूक करने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed