फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tired of the taunts of the in-laws, the newlyweds gave their lives.

नव-विवाहिता ने मायके में पंखे से फंदा लगाकर दी जान

Fri, 20 May 2022 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tired of the taunts of the in-laws, the newlyweds gave their lives.
गुरुग्राम। ससुरालवालों के तानों से तंग आकर एक नवविवाहिता ने धर्म कॉलोनी स्थित अपने मायके में बृहस्पतिवार दोपहर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रितू यादव (25) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मृतका के पास से पांच पन्ने का एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उसने अपने पति समेत ससुरालियों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका ने अपने हाथ पर भी सुसाइड नोट लिखा है। इस पर लिखा है कि रोज उसे ताने दिए जाते थे। पालम विहार थाना की पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर दिल्ली स्थित नजफगढ़ निवासी उसके पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार अपनी शिकायत में मृतका के भाई कुलदीप यादव ने बताया कि वह मूलरूप से कार्रटरपुरी के रहने वाले हैं। वह चार भाई-बहन हैं। उसने अपनी बहन की शादी 18 फरवरी को दिल्ली के नजफगढ़ निवासी चेतन यादव से की थी। चेतन दिल्ली जल बोर्ड का कर्मचारी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही चेतन व उसके परिवार के अधिकांश सदस्य रितू को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। पांच मई को वह मायके आई थी। पति उसे ससुराल आने के लिए कह रहा था। इसके लिए उसने फोन भी किया। आरोप है कि रितू ने पति समेत ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर बृहस्पतिवार दोपहर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कॉलेज से लौटी छोटी बहन ने उसे कमरे में स्थित पंखे से झूलता हुआ पाया। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका ने आत्महत्या करने से पहले अपनी बाई हाथ पर भी सुसाइड नोट लिखा है। साथ ही उसने पांच पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है। उसमें अपने ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस सुसाइड नोट को अपने कब्जे लेकर जांच कर रही है। साथ ही पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नोट में उसने लिखा है कि उसका दाह संस्कार मायके में ही किया जाए। उसे दाह संस्कार के समय दुल्हन की तरह नहीं सजाया जाए। उसकी अंतिम यात्रा में ससुराल पक्ष से कोई शामिल नहीं हो। फिलहाल पालम विहार थाना की पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। साथ ही मामले की भी तफ्तीश में जुुुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed