फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor

Gurugram News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

Wed, 21 May 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor
पुन्हाना। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के वीर जवानों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को पुन्हाना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पिंटू बतौर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानीराम मंगला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर ओमवीर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल सैनी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत के संयोजन में नथिया वाली धर्मशाला से शुरू होकर मुख्य बाजार नकनपुर,होते हुए पुन: धर्मशाला पर समाप्त हुई। इस दौरान भारी संख्या में युवाओं महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम् जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एजाज खान, जिला महामंत्री जतिन बुसरी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष भारद्वाज, लियाकत एडवोकेट, जुबेर खान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed