{"_id":"65e0d4d64c9160bdfe091fc4","slug":"tiles-stolen-from-helipad-built-for-prime-minister-charge-sheet-recommended-against-corporation-officials-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-26420-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड से टाइल्स चोरी, निगम अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड से टाइल्स चोरी, निगम अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की सिफारिश
विज्ञापन
वर्ष-2016 में ढाई लाख टाइलें लगभग 21 लाख रुपये में लगाई गईं थी, तभी से चल रही थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वर्ष-2016 के नवंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सेक्टर-29 में बने हेलीपैड की टाइलें चोरी के मामले में नगर निगम गुरुग्राम के सेवानिवृत एग्जिक्यूटिव इंजीनियर व एसडीओ की चार्जशीट के लिए यूएलबी (शहरी निकाय विभाग) को सिफारिश की गई है। इस मामले में एक जेई को चार्जशीट किया गया है, जबकि एक जेई को क्लीन चिट दे दी है। हेलीपैड बनाने के लिए करीब ढाई लाख टाइलें लगभग 21 लाख रुपये में लगाई गईं थी। इस कार्यक्रम के बाद यहां से टाइलें चोरी हो गईं थी। यह मामला गुरुग्राम पुलिस में भी दर्ज किया गया था।
इस मामले की जांच नगर निगम की विजिलेंस विंग से भी कराई गई। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से पूरे मामले की जांच की गई और यह मामला यूएलबी (शहरी निकाय विभाग) तक पहुंचा। इसके बाद यूएलबी ने मामले की जांच शुरू की। बीती 28 जनवरी को यूएलबी ने नगर निगम गुरुग्राम को जांच रिपोर्ट का पत्र भेजा। जांच में दो जेई, एक एसडीओ और एक एग्जिक्यूटिव इंजीनियर पर चार्जशीट की कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। नगर निगम प्रशासन ने इस मामले में एक जेई महबूब खान को क्लीन चिट दे दी है। जेई भूपेंद्र को नगर निगम गुरुग्राम ने चार्जशीट किया है, वहीं एसडीओ कृष्ण कुमार व सेवानिवृत एग्जिक्यूटिव इंजीनियर धर्मबीर मलिक की चार्जशीट के लिए यूएलबी (शहरी निकाय विभाग) चंडीगढ़ सिफारिश की गई है।
निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ का कहना है कि टाइलें चोरी मामले में एसडीओ व सेवानिवृत एग्जिक्यूटिव इंजीनियर की चार्जशीट के लिए यूएलबी के सचिव को पत्र का रिप्लाई भेज दिया है। इस मामले में एक जेई को चार्जशीट किया गया है, जबकि एक जेई को क्लीन चिट मिली है।इस मामले में अब शासन स्तर से ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-- --
यह है पूरा मामला
एक नवंबर 2016 को हरियाणा दिवस पर गुरुग्राम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन हेतु सेक्टर-29 में हेलीपैड बनाया गया था। कुछ समय बाद ही हेलीपैड की टाइलें गायब हो गई थीं। मामला उजागर होने के बाद वर्ष-2017 में जांच शुरू हुई। तत्कालीन निगमायुक्त ने एक जांच कमेटी गठित की थी, लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी थी। इसके बाद तत्कालीन निगमायुक्त वी. उमाशंकर ने दोबारा जांच के आदेश दिए थे। जांच में लगभग ढाई लाख टाइलों में से कुछ हजार टाइलें शीतला कॉलोनी व कार्टरपुरी की सड़कों में लगाई गईं थी। जबकि जांच में लगभग दो लाख टाइलों का अभी तक पता नहीं लग पाया।