फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three ponds in Shikohpur will undergo beautification.

Gurugram News: शिकोहपुर के तीन जोहड़ों का होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 17 Oct 2026 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three ponds in Shikohpur will undergo beautification.
4 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से वार्ड नंबर 17 के शिकोहपुर गांव में तीन जोहड़ों को सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इन तीनों जोहड़ों को बेहतर बनाने पर करीब 4 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे गांव के लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी।

नगर निगम की ओर से गांव के पीपल वाले जोहड़, बाबा जरखौल जोहड़ और बाबा बड़ा जोहड़ का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके तहत जोहड़ों की साफ-सफाई की जाएगी और आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाया जाएगा। साथ ही, पानी को बचाने के लिए भी जरूरी काम किए जाएंगे। जोहड़ के आसपास पौधे लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को हरियाली और छाया मिल सके। यहां लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। इससे बुजुर्गों को भी बैठने और आराम करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


जोहड़ के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति की मंजूरी मिल चुकी है। निगम का प्रयास है कि जोहड़ों के आसपास का क्षेत्र साफ और सुंदर बने। इससे लोगों को सुबह और शाम टहलने के लिए अच्छी जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूजल स्तर सुधारने में मिलेगी मदद

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, जोहड़ों को बेहतर बनाने से पानी बचाने में मदद मिलेगी। बारिश का पानी जमा होने से जमीन के नीचे पानी का स्तर बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। इससे भविष्य में पानी की जरूरत पूरी करने में भी मदद मिलेगी। गांव के इन तीनों जोहड़ों का सौंदर्यीकरण होने से गांव की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही, लोगों को घूमने, बैठने और बच्चों के खेलने के लिए बेहतर जगह मिलेगी। गांव में हरियाली भी बढ़ेगी। निगम की इस योजना से ग्रामीणों को अपने ही गांव में अच्छी सुविधाएं मिल सकेंगी।


शिकोहपुर गांव के तीनों जोहड़ों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी कर काम शुरू किया जाएगा।
- सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed