{"_id":"698634a19e699db65f0f1ce6","slug":"three-people-were-arrested-for-assaulting-a-passenger-and-robbing-him-of-cash-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79087-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सवारी के साथ मारपीट कर नकदी लूटने के तीन आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सवारी के साथ मारपीट कर नकदी लूटने के तीन आरोपी धरे
विज्ञापन
-आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सवारी के साथ मारपीट कर नकदी और यूपीआई से जबरदस्ती रुपये अपने खाते में डलवाने के मामले में अपराध शाखा फर्रुखनगर टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के बांस गांव निवासी राज, रेवाड़ी के मालपुरा गांव निवासी सन्नी और उत्तराखंड के जिला उद्यम सिंह के नामकता गांव निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार रात को अपने गांव से काम की तलाश में गुरुग्राम आया था। वह गुड़गांव रेलवे स्टेशन से अपने दोस्त के पास जा रहा था। रात 10 बजे ताजनगर रेलवे स्टेशन से उतरकर पंचायत घर के पास ऑटो की तलाश में खड़े थे। उसी दौरान एक ऑटो उसके पास आया और पूछने लगे की कहा जाना है। ऑटो में पहले से ही तीन-चार युवक मौजूद थे। पीड़ित ने चालक को बताया कि उसे फर्रुखनगर में झज्जर गेट पर जाना है। उन्होंने वहां पर छोड़ने के लिए ऑटो में बैठा लिया।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद ऑटो चालक और उसमें बैठे अन्य लोगों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट करते हुए उनका बैग ले लिए और 1700 रुपये छीन लिए। इसके बाद जबरदस्ती यूपीआई के माध्यम 11 हजार रुपये अपने खाते में भिजवा लिए। इसके बाद पीड़ित को छोड़कर आरोपी भाग गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी राज कुमार ऑटो चलाने का काम करता है। कृष्ण रेवाड़ी में सब्जी की दुकान और आरोपी सन्नी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। आरोपी सन्नी पर मारपीट करने, हत्या का प्रयास करने, चोरी व पॉक्सो एक्ट के तहत चार केस जिला रेवाड़ी में और आरोपी कृष्ण पर चोरी का एक मामला रेवाड़ी में दर्ज है।