{"_id":"68b88a94d0cf1b49ca05f951","slug":"three-people-named-in-the-ruckus-over-entering-the-club-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66355-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: क्लब में प्रवेश को लेकर हुए हंगामे में तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: क्लब में प्रवेश को लेकर हुए हंगामे में तीन नामजद
विज्ञापन
बाउंसरों ने युवकों को रोका तो क्लब पर बरसाए थे ईंट-पत्थर
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। सेक्टर-60 स्थित डॉन जॉन नाइट क्लब में प्रवेश करने को लेकर हुए हंगामे के मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया गया है। 31 अगस्त की रात करीब एक बजे कुछ युवकों ने हंगामा किया था। जब क्लब के बाउंसरों ने युवकों को रोका तो उन्होंने क्लब पर पत्थर और ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। क्लब में आए कई लोगों को चोटें भी आईं थीं। क्लब पर हंगामे की सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी युवक भाग गए थे।
सेक्टर-65 थाने की पुलिस ने क्लब पर पत्थर बरसाने मामले में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए एक सितंबर को एफआईआर दर्ज की है। वहीं, मामले में अन्य कई युवकों की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है। सभी आरोपी कादरपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय क्लब के बाहर व अंदर अफरा-तफरी का माहौल था। कुछ युवकों ने शराब के नशे में क्लब के अंदर प्रवेश करना चाहा लेकिन बाउंसरों ने उन्हें रोक दिया।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि झगड़ा क्लब के अंदर प्रवेश करने की बात को लेकर हुआ था। क्लब के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन वे बंद मिले। ऐसे में मामले की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी।