फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three people injured in road accidents, police register FIR

Gurugram News: सड़क हादसों में तीन लोग घायल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Tue, 04 Aug 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in road accidents, police register FIR
टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार घायल
विज्ञापन

दूसरे मामले में कार की टक्कर से स्कूटी सवारों को लगी चोटें
गुरुग्राम। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर 2 अगस्त को खेड़कीदौला और सेक्टर-40 थानों में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। संबंधित थानों की पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पहला हादसा 6 जून को आईएमटी मानेसर से पटौदी रोड पर टीसीआई चौक के पास हुआ। झज्जर के बादली निवासी रितिक ने खेड़कीदौला थाने में शिकायत दी। उनके चाचा शिव कुमार गुरुग्राम के भांगरौला गांव स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वे बाइक से कंपनी से घर लौट रहे थे, तभी एक टेंपो ने टक्कर मार दी। शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। इस मामले में 2 अगस्त को अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। हेड कांस्टेबल राजेश मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरा हादसा 30 जून की रात करीब 11:30 बजे सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में हुआ। एक कार ने उबर कंपनी में चलने वाली स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी राइडर दीपक जैन और पीछे बैठा यात्री घायल हो गए। दीपक जैन के दाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं और कई फ्रैक्चर हुए। उनके हाथ की सर्जरी करके एक प्लेट डाली गई और प्लास्टर लगाया गया। पीछे बैठे यात्री को भी काफी चोटें लगी थीं। दीपक जैन को कई दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। उनकी चोटों का इलाज अभी भी चल रहा है। उन्होंने हादसे के 33 दिन बाद 2 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी। हेड कांस्टेबल सज्जन सिंह इस मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------दोनों हादसों में वाहनों के नंबरों के आधार पर मालिकों को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। चालकों को जल्द ही जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed